{"_id":"69cbdd5a51c943014e001402","slug":"war-widows-and-soldiers-awarded-gallantry-honors-will-be-honored-dehradun-news-c-5-drn1043-935012-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वीर नारियों और वीरता पुरस्कार \nप्राप्त सैनिकों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वीर नारियों और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों का होगा सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कल्याण ने कहा, नौ अप्रैल को होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, नौ अप्रैल को खटीमा में शौर्य सैनिक सम्मान समारोह आयोजित कर वीर नारियों और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस दिन खटीमा में प्रस्तावित सीएसडी कैंटीन का भी लोकार्पण किया जाएगा।
मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में अधिकारियों को समारोह की तैयारी के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा, पूर्व सैनिक सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की स्मृति में शौर्य सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित करना है।
बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी चंंपावत मनीष कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Trending Videos