{"_id":"69cbc10d4ddbee23220aa6aa","slug":"no-shortage-of-lpg-in-the-state-firs-to-be-filed-against-profiteers-rekha-dehradun-news-c-5-drn1043-934813-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर : रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर : रेखा
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा
- विभागीय अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में घरेलू सिलिंडरों की पर्याप्त सप्लाई आ रही है और किसी भी जिले में इसकी किल्लत जैसी स्थिति नहीं है। अगर कोई कृत्रिम अभाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या का। उन्होंने यह बात विधानसभा स्थित कक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक के बाद कही।
विभागीय मंत्री ने कहा, प्रदेश में 35,55,559 घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं, जबकि व्यावसायिक कनेक्शन की संख्या 60976 है। वर्तमान में प्रदेश में 80861 घरेलू गैस सिलिंडर और 12146 व्यावसायिक सिलिंडर का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा दैनिक रूप से पर्याप्त सप्लाई पहुंच रही है। घरेलू सिलिंडरों की डिलीवरी में कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को कहा कि किसी भी सूरत में गैस एजेंसी या स्टोर रूम से सिलिंडर न दिए जाएं बल्कि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से कड़ाई से निपट रही है। अब तक प्रदेश में 173 जगह छापा मारा गया और कुल 15 एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मंत्री ने कहा, प्रदेश में पीएनजी के कनेक्शन भी तेजी से बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वह इस बारे में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पीएनजी लाइन के लिए जल्द से जल्द एनओसी के लिए अनुरोध करेगी। मंत्री ने बताया कि बैठक में कई जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों ने बीपीसीएल से सप्लाई कम आने की शिकायत की है, जिसके बाद इस कंपनी के अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने बैठक में स्थिति जल्द सुधरने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि निर्देश का पालन नहीं हुआ तो केंद्र सरकार से शिकायत की जाएगी। बैठक में विभागीय सचिव एल फैनई, अपर आयुक्त पीएस पांगती व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
24 घंटे के भीतर व्यावसायिक सिलिंडर का कनेक्शन देने के निर्देश
देहरादून। मंत्री रेखा आर्या ने कहा, केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित की गई एसओपी के मुताबिक अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। जो व्यवसायी व्यवसायिक सिलिंडर का कनेक्शन लेना चाहते हैं, गैस कंपनियों को उन्हें आवेदन के 24 घंटे के भीतर कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos