बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Job Fairs to be Organized for Polytechnic Students in the State: Dr. Rawat

प्रदेश में पाॅलीटेक्निक छात्रों के लिए लगेंगे रोजगार मेले : डॉ. रावत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Job Fairs to be Organized for Polytechnic Students in the State: Dr. Rawat
विज्ञापन
- दो अप्रैल को देहरादून में आयोजित मेले में 70 प्रतिष्ठित कम्पनियां होंगी शामिल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्राविधिक शिक्षा विभाग पाॅलीटेक्निक छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट के लिए वृहद स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। जिसके तहत गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में 70 बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विभागीय मंत्री ने कहा, गढ़वाल मंडल के पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राओं के लिए दो अप्रैल को राजकीय पाॅलीटेक्निक संस्थान पित्थुवाला देहरादून में संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट शिविर लगेगा। जिसमें पाॅलीटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विभिन्न ट्रेडों के 1200 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कैंपस प्लेसमेंट में पाॅलीटेक्निक कॉलेजों से पास आउट ऐसे छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है जो अभी तक रोजगार से वंचित हैं। रोजगार मेले में टीवीएस मोटर्स, रिलायंस जियो, अपोलो फर्मेसी, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, एटीएल बैटरी टेक्नोलाॅजी, हाॅयर अप्लायंसेज, अशोका ली-लैंड, हैवल्स जैसी 70 प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। जो साक्षात्कार, लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षण के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन करेगी। इसके बाद दूसरा रोजगार मेला कुमाऊं मंडल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वहां के पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी समान अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पूर्व में कई छात्रों को मिल चुका है 8-8 लाख का पैकेज
देहरादून। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में आयोजित रोजगार मेलों के जरिये 1072 पाॅलीटेक्निक छात्र-छात्राओं को विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कैम्पस प्लेसमेंट दिया गया है। जिसमें थाॅटवक्र्स टेक्नोलाॅजी बेंगलुरू ने विभिन्न पाॅलीटेक्निक काॅलेज के कई छात्रों को 8-8 लाख का पैकैज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed