सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra: 1,350 Doctors Deployed for Healthcare Facilities

चारधाम यात्रा : स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 1350 डॉक्टरों की तैनाती

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra: 1,350 Doctors Deployed for Healthcare Facilities
विज्ञापन
- यात्रा में सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
Trending Videos

- चारधाम यात्रा मार्गों पर बनेंगी 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट
- उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने को डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए रोस्टर के आधार पर 1350 डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर पर यात्रा के दौरान सेवाएं देंगे। यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों व ट्रांजिट कैंपों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा के प्रमुख प्रवेश स्थानों पर स्क्रीनिंग व मेडिकल चेकअप की सख्त व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, यात्रा मार्गों पर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी भी प्रदर्शित की जाएगी, जिससे श्रद्धालु यात्रा के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आने वाली स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक थकान, रक्तचाप असंतुलन एवं हृदय संबंधी समस्याओं के त्वरित उपचार की विशेष जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed