{"_id":"6a3843d5c9b59063a10c31d1","slug":"a-patient-protested-against-not-getting-medicine-during-dehradun-news-c-5-1-drn1031-1001102-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दवा न मिलने और अभद्रता प्रकरण में पांच फार्मासिस्टों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दवा न मिलने और अभद्रता प्रकरण में पांच फार्मासिस्टों से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दून अस्पताल में दवा वितरण के दौरान एक मरीज को दवा न मिलने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पांच फार्मासिस्टों से जवाब तलब किया गया है, जबकि मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर मरीज और तीमारदार दवा लेने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान एक फार्मासिस्ट की ओर से कथित रूप से अभद्रता किए जाने की शिकायत सामने आई। मामला बढ़ने पर इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन तक पहुंची, जिसके बाद प्राचार्य ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया।
प्राचार्य के निर्देश पर डीपीओ बीएस बर्थवाल को मामले की जांच सौंपी है। प्रारंभिक स्तर पर दवा वितरण व्यवस्था में लापरवाही और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पांच फार्मासिस्टों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Iदो अतिरिक्त काउंटर संचालित किए जाएंगेI
वहीं, दवा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अस्पताल में सोमवार से दो अतिरिक्त दवा काउंटर भी संचालित किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि नए काउंटर शुरू होने से भीड़ कम होगी, मरीजों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा और दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।