{"_id":"6a850c272b967a1558065d5b","slug":"accident-in-guptkashi-bike-falls-into-deep-gorge-three-injured-rescued-and-shifted-to-hospital-rudraprayag-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: गुप्तकाशी के पास खाई में गिरी बाइक, सवार तीनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: गुप्तकाशी के पास खाई में गिरी बाइक, सवार तीनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
Wed, 19 Aug 2026 07:23 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:23 AM IST
सार
गुप्तकाशी में खाई में गिरी बाइक में सवार तीन युवकों को संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायलों का रेस्क्यू करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना गुप्तकाशी क्षेत्र के सेमी-भैंसारी गांव के समीप मंगलवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आज भी दून और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 124 सड़क बंद, खतरे के निशान पर नदियां
विज्ञापन
टीम ने खाई में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया। घायलों में संदीप (22), विजय (19) और सुरजीत (21) निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश से हैं। तीनों घायलों का सीएचसी अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन