{"_id":"6a295c344818873e2c0a1fe1","slug":"accident-on-badrinath-highway-two-wheeler-loses-control-near-panchpuliya-rider-thrown-into-a-gorge-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: दोपहिया वाहन से छिटककर खाई में गिरा युवक, तीन युवाओं ने खाई में उतरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: दोपहिया वाहन से छिटककर खाई में गिरा युवक, तीन युवाओं ने खाई में उतरकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्णप्रयाग से गौचर जा रहे तीन युवाओं ने दोपहिया वाहन दुर्घटना में घायल युवक को गहरी खाई से बचाया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचाई।
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर आज एक दोपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया। कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान वाहन से छिटककर एक व्यक्ति खाई में जा गिरा।
रेस्क्यू कर व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में कराया भर्ती। वहीं, दूसरा व्यक्ति हाईवे के नीचे अटक गया। वह गंभीर रूप से हुआ घायल हुआ है।
Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवाओं ने खाई में उतरकर युवक को बचाया
कर्णप्रयाग से गौचर जा रहे तीन युवाओं ने दोपहिया वाहन दुर्घटना में घायल युवक को गहरी खाई से बचाया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचाई। कांडा गांव के ग्राम प्रधान यशवंत सिंह, सिद्रवाणी के देवेंद्र सिंह नेगी और मझखोला के मुकेश बिष्ट ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा। उन्होंने पाया कि एक युवक गहरी खाई में गिर गया है। इसके बाद तीनों बिना देर किए खाई में उतर गए। युवकों ने घायल को कंधे पर उठाकर आधे रास्ते तक पहुंचाया। बाद में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की मदद से युवक को पूरी तरह बाहर निकाला गया। युवकों के इस साहसिक प्रयास की पुलिस सहित अन्य लोगों ने भी सराहना की है।