सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rudraprayag Jawadi Bypass Car Carrying Delhi-based Pilgrims Heading to Kedarnath Falls into Gorge

जवाड़ी बाईपास पर हादसा: केदारनाथ यात्रा पर जा रही दिल्ली की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 13 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जवाड़ी बाईपास पर कार तीखा मोड़ नहीं काटा सकी और सीधा नीचे मंदाकिनी नदी किनारे जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

Accident on Rudraprayag Jawadi Bypass Car Carrying Delhi-based Pilgrims Heading to Kedarnath Falls into Gorge
जवाड़ी बाईपास पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास काला पहाड़ पर बुधवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ यात्रा पर जा रही दिल्ली नंबर की एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है। जिसके नाम पते की जानकारी की जा रही है। गंभीर घायल बालकृष्ण ( 22)उर्फ तुषार पुत्र मणिकंदन, निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका दिल्ली को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है।

Trending Videos


एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों घायलों को स्ट्रेचर के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद एक घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे घायल के लिए मौके पर दूसरी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी थी। ऐसे में एसडीआरएफ के वाहन से ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: कुहेड़ में बस और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, मची चीख पुकार

स्थानीय निवासी आशीष कप्रवाण ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ नहीं काट पाया, जिसके बाद वह सीधा नीचे मंदाकिनी नदी किनारे जा गिरा।   नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि जिला मुख्यालय के नजदीक दुर्घटना स्थल पर समय पर दूसरी एम्बुलेंस उपलब्ध न होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आपात स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed