{"_id":"6a1ea06d0d090d58fa034d6e","slug":"accident-vehicle-carrying-travelers-from-mumbai-to-kedarnath-loses-control-and-overturns-injured-devprayag-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag: केदारनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चीख-पुकार मचते ही मदद के लिए दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: केदारनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चीख-पुकार मचते ही मदद के लिए दौड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
दस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय तुरंत यात्रियों को बचाने के लिए दौड़े।
सड़क पर पलटा वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिससे घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।
https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/uttarakhand-a-vehicle-carrying-pilgrims-to-kedarnath-overturned-and-people-rushed-to-help-as-they-heard-crie-2026-06-02
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दो यात्रियों को चोटें आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि चालक द्वारा सड़क किनारे गिरे पत्थर पर वाहन चढ़ाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
Trending Videos
हादसे में चिंतन गोयल (45 वर्ष) निवासी कांदिवली मुंबई और ललिता साठे (42 वर्ष) निवासी ठाणे मुंबई घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी भिजवाया।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं काजल सैनी, बोलीं मम्मी-पापा ने शादी नहीं पढ़ाई को दी प्राथमिकता
डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे करवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को पूरी तरह सुचारू रूप से बहाल किया।