सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer Recruitment in Uttarakhand from today, starting from Kotdwar

Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने के लिए युवा आज से दिखाएंगे दमखम, उत्तराखंड में कोटद्वार से भर्ती की शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Aug 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

अग्निवीर बनने के लिए युवा आज से दमखम दिखाएंगे। कोटद्वार के गबर सिंह कैंप कौड़िया में अग्निपथ योजना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 दिन तक चलने वाली इस भर्ती के लिए 60,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।

Agniveer Recruitment in Uttarakhand from today, starting from Kotdwar
अग्निवीर भर्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

आज 19 अगस्त से विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया में आयोजित देश की पहली अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशासन और सेना की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 दिवसीय भर्ती रैली में शामिल होने के लिए गढ़वाल मंडल के सात जिलों की 64 तहसीलों के कुल 60,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। 
Trending Videos


बृहस्पतिवार को काशीरामपुर तल्ला स्थित कैंप के एंट्री गेट पर बैरिकेडिंग लगाई गई। युवाओं को कैंप तक ले जाने के लिए सेना की ओर से वाटर प्रूफ प्रतीक्षालय बनाया गया गया। युवक सबसे पहले रात दो बजे इस प्रतीक्षालय में एकत्र होंगे। वहां से उन्हें लाइन में लगाकर गबर सिंह कैंप कौड़िया में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप के एंट्री गेट पर युवाओं के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। बिना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र के लाइन में लगे युवाओं को पहले ही बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद युवाओं के भर्ती प्रवेशपत्र की बार कोड की जांच होगी। दौड़ के लिए ट्रेक पर जाने से पूर्व युवकों की प्रारंभिक स्तर पर लंबाई जांच के बाद युवकों को समूह में दौड़ के लिए 1600 मीटर ट्रेक पर ले जाया जाएगा।

सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए जाएंगे। सेना के विशेषज्ञ शारीरिक दक्षता और शिक्षा विभाग के कर्मचारी उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच करेंगे। इसके बाद युवकों का मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। दौड़ और शारीरिक दक्षता में फेल होने वाले युवाओं को कैंप के दूसरे छोर से बाहर कर दिया जाएगा। 

19 से 29 अगस्त तक इन तहसीलों के युवाओं की होगी भर्ती  
  • 19 अगस्त को चमोली जिले की जोशीमठ, चमोली, पोखरी, कर्णप्रयाग, घाट, देवाल, नारायणबगड़ और आदिबदरी तहसील के युवकों की भर्ती होगी। 
  • 20 को चमोली की ही थराली, गैरसैंण, जिलासू और नंदप्रयाग तहसील जबकि उत्तरकाशी जिले की राजगढ़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 
  • 21 को उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी, बड़कोट, धौंतरी, जोशियाड़ा, पुरोला और रुद्रप्रयाग जिले के मोरी, ऊखीमठ और वसुकेदार तहसीलों की भर्ती होगी। 
  • 22 को रुद्रप्रयाग जिले की जखोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले की लैंसडौन तहसील की भर्ती होगी। 
  • 23 को पौड़ी जिले के कोटद्वार, रिखणीखाल और पौड़ी तहसील की भर्ती होगी। 
  • 24 को पौड़ी जिले के सतपुली, बीरोंखाल, थलीसैंण, धुमाकोट, श्रीनगर, जाखनीखाल और चाकीसैंण तहसील की भर्ती होगी। 
  • 25 को पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल, यमकेश्वर तहसील और टिहरी जिले की नरेंद्रनगर, घनसाली और प्रतापनगर तहसील की भर्ती होगी। 
  • 26 को टिहरी जिले की धनोल्टी, देवप्रयाग, टिहरी, कीर्तिनगर, जाखणीधार, कंडीसौड़, गाजा, मदननेगी, नैनबाग और पावकीदेवी तहसील की भर्ती होगी। 
  • 27 को टिहरी जिले की बालगंगा और देहरादून जिले की विकासनगर और त्यूणी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 
  • 28 को देहरादून जिले के चकराता, कालसी, डोईवाला, ऋषिकेश तहसील और हरिद्वार जिले की रुड़की तहसील की भर्ती होगी। 
  • 29 अगस्त को हरिद्वार जिले की हरिद्वार, लक्सर और भगवानपुर तहसील के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी। 

19 अगस्त से कोटद्वार के गबर सिंह कैंप कौड़िया मेें होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए  हैं।  - प्रमोद कुमार, एसडीएम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed