फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer special cell will be formed every Agniveer will get employment Dhami government decision

Uttarakhand: अग्निवीरों के लिए बनेगी स्पेशल सेल, चार साल की सेवा के बाद रोजगार की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

Fri, 17 Jul 2026 10:17 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Jul 2026 10:17 PM IST
सार

चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों के भविष्य को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। धामी सरकार अब पूर्व अग्निवीरों को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष सेल का गठन करेगी।

विज्ञापन
Agniveer special cell will be formed every Agniveer will get employment Dhami government decision
युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धामी सरकार चार साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे अग्निवीरों के लिए विशेष सेल का गठन करेगी। इस सेल के जरिये राज्य के सभी पूर्व अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। इसका संचालन भी पूर्व अग्निवीरों के हाथ में होगा जिससे उनके हितों की चिंता बेहतर तरीके से की जा सके।

विज्ञापन

युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमस्टे योजना के अंतर्गत अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को होम स्टे स्थापित करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि अग्निवीर युवा स्वरोजगार करना चाहेंगे तो सरकार इसके लिए उन्हें विशेष अनुदान देगी। अग्निवीरों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क व्यावसायिक शिक्षा दिलाकर उन्हें निजी क्षेत्र में काम करने या स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

धामी सरकार पहले ही राज्य की समूह ग की नौकरियों में दस फीसदी का आरक्षण देने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने भी अपनी भर्तियों में अग्निवीरों को विशेष प्राथमिकता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीरों के लिए बनने वाली विशेष सेल सैनिक कल्याण विभाग की तर्ज पर काम करेगा जो पूर्व सैनिकों को केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करता है। अग्निवीरों का पहला बैच सितंबर से जनवरी माह के बीच अपनी सेवाएं समाप्त करने जा रहा है।



ये भी पढ़ें...Badrinath Temple: हेराफेरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, 30 जून को हुए थे सेवानिवृत्त

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले पांच साल में बिना पर्ची-खर्ची के 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। शहीद परिवारों की आर्थिक सहायता दस लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जा चुकी है। उनके आश्रित अब दो की बजाय पांच साल तक नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed