सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AI is revolutionizing every field

Dehradun News: एआई से हर क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
AI is revolutionizing every field
विज्ञापन
कालसी। कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) विषय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मेघा फाउंडेशन के माध्यम से प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य शिप्रा थपलियाल ने कहा कि एआई से हर क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैंं। छात्र-छात्राओं को इस बारे में अधिक से अधिक जानकारी रखने की आवश्यकता है। फाउंडेशन के विमल रतूड़ी ने प्रशिक्षणार्थियों को चैट जीपीटी के प्रयोग के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त पढ़ाई के पश्चात नौकरियों में आवेदन करने के लिए रिज्यूम बनाने की तकनीकी जानकारी दी। वरिष्ठ अनुदेशक उज्ज्वल चौहान ने इसके दुरुपयोग के बारे में बताते हुए इससे बचने की सलाह दी। इस अवसर पर शोभा यादव, नरेंद्र सिंह, तारा, स्वाति कुकरेती, लक्ष्मी सैनी आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed