{"_id":"6aa9a67f8cbe6766b900b7bc","slug":"allegation-of-assaulting-a-married-woman-and-forcing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1067167-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
Wed, 16 Sep 2026 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के छरबा गांव निवासी विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके पति रामपुर-शंकरपुर निवासी दानिश समद, सास नसमा, ननद आमना और ससुर नथू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पीड़िता के भाई साहिल ने दी तहरीर में कहा है कि उनकी बहन नरगिस का विवाह बीते छह जून को रामपुर-शंकरपुर निवासी दानिश समद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पता चला कि दानिश नशे का आदी है और बहन के साथ मारपीट करता है। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर भी बहन को प्रताड़ित करने लगा। 10 अगस्त को दानिश, उसकी मां, बहन और पिता ने बहन को जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ या तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह करीब 25 दिन तक उपचाराधीन रही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।