रुड़की: पत्नी गहने और कैश के साथ गायब, अब तलाश में भटक रहा पति, पार्टनर पर शक, घर में था मेलजोल
दुकान पर साथ काम करने वाले युवक के घर आने-जाने का सिलसिला अब विवाद में बदल गया है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को ले जाने के साथ घर से जेवर और नकदी गायब होने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान पार्टनर पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके घर में रखे साढ़े तीन लाख के आभूषण व पचास हजार रुपये चोरा कर ले जाने का आरोप लगाया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बिजली के सामान की रिपेयरिंग की दुकान करता है। थाना क्षेत्र के एक गांव का ही एक युवक उसकी दुकान पर पार्टनर के रूप में कार्य करता है। उसने बताया कि घर पर भी उसके पार्टनर का भी काफी आना-जाना व मेलजोल था।
आरोप लगाया कि 14 सितंबर को अपने पार्टनर को घर पर बेयरिंग लेने के लिए भेजा था। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। जब वह घर पहुंचा तो उसके भाई ने बताया कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारे पार्टनर के साथ बाइक पर गई है।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की शादी के लिए घर में रखे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण और पचास हजार रुपये चोरी कर ले गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को लव जिहाद के नाम पर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। खानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।