फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Couple Allegedly Assaults Neighbouring Woman Over Her Talking Too Much on Phone

रुड़की: फोन पर घंटों बात करना पड़ोसियों को नहीं आया रास, चिढ़े दंपती ने महिला से कर दी मारपीट, थाने में पूछताछ

Wed, 16 Sep 2026 02:43 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 16 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। महिला ने पड़ोसी दंपती पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
Haridwar News Couple Allegedly Assaults Neighbouring Woman Over Her Talking Too Much on Phone
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति विहार में फोन पर अधिक बात करने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक दंपती ने अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है।

विज्ञापन

शक्ति विहार निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में एक दंपती रहता है। आरोप है कि दंपती उसके फोन पर अधिक बात करने को लेकर परेशान रहता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही है। महिला का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, पड़ोसियों का आरोप है कि महिला का अपने पति से मनमुटाव चल रहा है और वह अकेली रहती है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने महिला पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed