{"_id":"6a8a92a02fb0130d110bb277","slug":"aman-murder-case-encounter-between-police-and-miscreants-involved-in-crime-three-other-nabed-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमन हत्याकांड: वारदात में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दो और दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन हत्याकांड: वारदात में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दो और दबोचे
Sun, 23 Aug 2026 11:59 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:59 AM IST
सार
Roorkee Crime News: ढंडेरा में बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
अमन हत्याकांड के आरोपी के पैर में लगी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढंडेरा के कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में शामिल बदमाशों की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। अन्य दो बदमाशों को भी पुलिस ने कांबिंग के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने तमंचा और वारदात में शामिल बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अमन हत्याकांड में शामिल बदमाशों के देर रात नगला इमरती अंडरपास से गुजरकर फरार होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया और नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन लोगो को घेर घोटकर पकड़ने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किए गए। जिस पर पुलिस पार्टी की जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ठंडेरा रुड़की घायल हुआ है। जिसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमन हत्याकांड: मौत की तस्दीक होने तक बरसाते रहे गोलियां, रेकी के बाद हुई वारदात; प्रेम प्रसंग से भी जुड़े तार
विज्ञापन
जबकि मौके से फरार हुए दो अन्य बदमाशों को भी कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिनका नाम अर्पित सैनी निवासी ग्राम ठसका कोतवाली मंगलौर और दीप यादव निवासी माता वाला हसन बाग कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर को भी गिरफ्तार किया है।