फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Delhi tourist drowned while bathing in Sahastradhara body recovered by SDRF

देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक, दो किमी दूर एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Sun, 23 Aug 2026 11:23 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 23 Aug 2026 11:23 AM IST
सार

पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण इन दिनों नदियों में बहाव तेज है। सुबह दिल्ली का एक पर्यटक सहस्त्रधारा में नहाने गया और तेज बहाव में आकर बह गया।

विज्ञापन
Dehradun Delhi tourist drowned while bathing in Sahastradhara body recovered by SDRF
एसडीआरएफ ने शव बरामद किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दिल्ली का एक पर्यटक डूब गया। एसडीआरएफ ने सघन सर्च अभियान चलाकर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


Dehradun: रायपुर के एक ऑफिस में युवकों के बीच हुई कहासुनी, एक की कांच लगने से मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। जवानों ने नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में गहन तलाश की। लगातार प्रयास के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed