सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026 in Dehradun on June 24 Leaders from Policy Sports and Cinema to Participate

अमर उजाला संवाद 2026: विचारों के महाकुंभ में जुटेंगी नीति, खेल, सिनेमा की हस्तियां, दूनवासियों के लिए खास मौका

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 19 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून में 24 जून को अमर उजाला संवाद का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां पहुंचेंगी। देश की नामचीन हस्तियों को सुनने का मौका मिलेगा।

Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026 in Dehradun on June 24 Leaders from Policy Sports and Cinema to Participate
अमर उजाला संवाद 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड आज विकास, निवेश, पर्यटन, खेल और ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में जब राज्य अपने भविष्य की दिशा तय कर रहा है, तब जरूरी है कि नीतियों, अनुभवों और विचारों पर खुलकर चर्चा हो।



इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला 24 जून को देहरादून में 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026' का आयोजन कर रहा है। सतत् विकास की थीम पर आयोजित हो रहे इस संवाद में विभिन्न क्षेत्रों की ऐसी हस्तियां शामिल होंगी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में न सिर्फ पहचान बनाई है, बल्कि लाखों लोगों को प्रभावित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के रोडमैप व भविष्य की योजनाओं पर रहेगा जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की यात्रा तय करने वाले धामी आज राज्य के युवा नेतृत्व का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। रोजगार, निवेश, आधारभूत संरचना और सुशासन से जुड़े उनके कई निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहे हैं। संवाद के मंच से वह उत्तराखंड के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन

विश्लेषण से करोड़ों लोगों तक पहुंच क्रिकेट को दी नई दृष्टि
भारत के लिए टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके आकाश चोपड़ा देवभूमि में 24 जून को आप सबके बीच होंगे। क्रिकेट विश्लेषक और कमेंटेटर आकाश ने क्रिकेट को इस तरह आत्मसात किया है कि संन्यास के बाद भी वह खेल से उतनी ही गहराई से जुड़े हुए हैं। अपने बेबाक विश्लेषण के दम पर चोपड़ा ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। संवाद में वो ड्रेसिंग रूम से जुड़े रोचक अनुभव साझा करेंगे।

बड़े पर्दे से ओटीटी तक नई पहचान बने अभिषेक
'स्त्री' के जना और 'पाताल लोक' के हथौड़ा त्यागी जैसे यादगार किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता एवं कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी संवाद का हिस्सा होंगे। 'मिर्जापुर', 'वेद' और कई चर्चित फिल्मों एवं वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने अलग पहचान बनाई है। आज वह नई पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते हैं। संवाद में वे सिनेमा, अभिनय, कास्टिंग और बदलते कंटेंट के दौर पर अपने विचार रखेंगे।

क्शन में मिलेगा।

हरित ऊर्जा से कैसे बदलेगा भविष्य
ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के निदेशक संजय शर्मा देश के ऊर्जा भविष्य पर अपनी दृष्टि साझा करेंगे। 3 दशक से अधिक के अनुभव के साथ वे बताएंगे कि सौर ऊर्जा कैसे भारत के हरित विकास, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला बन रही है। साथ ही वे अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं और भारत के ऊर्जा परिवर्तन की दिशा पर भी प्रकाश डालेंगे।

ये भी पढ़ें...आतंकी षड्यंत्र का खुलासा: फिदायीन हमले की तैयारी में था सलाउद्दीन; तेलंगाना के जुबेर ने दिए थे डेटोनेटर

QR Code स्कैन कर बनें संवाद का हिस्सा
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 का हिस्सा बनने के लिए दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन करके आज ही पंजीकरण कराएं। पंजीकरण फॉर्म अमर उजाला एप के इवेंट से सेक्शन में मिलेगा।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2026/06/19/75_6a34a4a4b98a6.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed