{"_id":"6a2ee8c0cab105a7ea02bf52","slug":"ankita-bhandari-murder-audio-and-video-clips-viral-former-bjp-mla-suresh-rathore-arrested-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, ऑडियो-वीडियो वायरल करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, ऑडियो-वीडियो वायरल करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार
सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो वायरल किए थे।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड में नेताओं का नाम लेने से जुड़ा हुआ है।
मामले में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो वायरल किए थे, जिनमें भाजपा नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक और छवि धूमिल करने वाली सामग्री प्रसारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP नेता की हत्या: सांप्रदायिक हिंसा भड़की, घरों में लगाई आग; पथराव-बुलडोजर और हाईवे जाम, जानें क्या-क्या हुआ?
शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। इसी आधार पर कई जगह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।