सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assam Plane Crash Martyr Prashant Funeral In Dehradun Parents Crying

Assam Plane Crash: नम आंखों से दी बलिदानी प्रशांत को अंतिम विदाई, रोते-बिलखते परिजनों को देख हर आंख हुई नम

संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 14 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

असम के जोरहाट एयर बेस पर एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटना में देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह भी बलिदान हो गए थे। आज उनका अंतिम संस्कार हुआ।

Assam Plane Crash Martyr Prashant Funeral In Dehradun Parents Crying
बिलदानी प्रशांत का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को रविवार को सैन्य सम्मान के साथ सेलाकुई में अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय निवासियों ने देशभक्ति के नारों व नम आंखों से उन्हें विदाई दी। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर हर आंख नम हो गई।



असम के जोरहाट एयर बेस पर एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटना में बलिदान हुए भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर सायं 5.00 बजे उनके निवास स्थान राजा सड़क स्थित श्रीरामपुरम लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही मातम पसर गया। शहीद की माता, पत्नी व बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कोई भी आंसू रोक नहीं रोक पाया।
विज्ञापन


IMA POP: 94 साल में पहली बार; ड्रिल स्क्वायर पर नारी शक्ति ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भरा अंतिम पग

बताते चलें कि प्रशांत सिंह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी शादी महज दो वर्ष पहले ही हुई थी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी व पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल समेत पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों व स्थानीय निवासियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ सायं छह बजे किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed