फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Mahargaon Disaster Rajani Lost her two year Old son during House Collapse after landslide

महरगांव आपदा: दो दिन पहले ही मायके आई थी रजनी, भूस्खलन से मकान हुआ जमींदोज, हमेशा के लिए खो दिया बेटा

Wed, 19 Aug 2026 02:30 AM IST
Alka Tyagi अशोक केष्टवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
अशोक केष्टवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 19 Aug 2026 02:30 AM IST
सार

हादसे के तुरंत बाद पास ही स्थित दूसरे मकान में मौजूद लोगों में चीख पुकार मची तो लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में फंसी विदेश्वरी देवी को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Kotdwar Mahargaon Disaster Rajani Lost her two year Old son during House Collapse after landslide
भूस्खलन से मकान ढहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक के महरगांव में मंगलवार सुबह धीरेंद्र सिंह के घर पर चाय पीने के बाद नाश्ते की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मकान के पीछे की पहाड़ी से मलबे के साथ आई मौत ने पूरा मकान जमींदोज कर दिया। मलबा इतनी तेजी से आया कि संभलने का मौका ही नहीं मिला।

विज्ञापन


मकान के भीतर मौजूद धीरेंद्र सिंह (48), उनकी 85 वर्षीय मां मथुरा देवी, भाभी विदेश्वरी देवी और भतीजी रजनी देवी का दो साल का बेटा रुद्रांश मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद पास ही स्थित दूसरे मकान में मौजूद लोगों में चीख पुकार मची तो लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में फंसी विदेश्वरी देवी को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

 

मलबा आने से ढहा मकान: जिंदा दफन हो गए दो साल के बच्चे समेत तीन लोग, परिवार में मातम, दर्दनाक तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Kotdwar Mahargaon Disaster Rajani Lost her two year Old son during House Collapse after landslide

प्रधान अमित नेगी ने बताया कि धीरेंद्र सिंह के गांव में आसपास ही दो मकान हैं। दोनों में परिवार के लोग रहते हैं। धीरेंद्र सिंह की पत्नी विधाता देवी और उसका बेटा गौरव, भतीजी रजनी दूसरे मकान में होने से सुरक्षित हैं।

रजनी देवी की कुछ साल पहले सतपुली के पास बंदूण गांव में विवाह हुआ था। वह अपने दो साल के बेटे रुद्रांश को लेकर घी संक्रांति पर्व मनाने दो दिन पहले ही मायके महरगांव पहुंची थी। मंगलवार की आपदा ने रजनी से उसका बेटा छीन लिया। रजनी काे यह हादसा जीवनभर का गम दे गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed