फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stole back the car he had sold after a dispute; arrested.

Dehradun News: विवाद के बाद चुराई खुद की बेची कार, गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Stole back the car he had sold after a dispute; arrested.
कोतवाली नगर क्षेत्र के होटल गौरव की पार्किंग से चोरी हुई होंडा सिटी कार का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार चोरी करने वाले आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई कार बरामद कर ली है। उसने खुद ही ये कार बेची थी, जिसकी दूसरी चाबी उसके पास थी। इसी से उसने कार चुराई।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को अनुभव दिनेश तिवारी ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि होटल गौरव की पार्किंग से उनकी होंडा सिटी कार चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

17 अगस्त को पुलिस टीम सिंघल मंडी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की कार के साथ दीपक गुप्ता (26) निवासी निरंजनपुर मंडी, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही पहले यह कार वादी को बेची थी और कार की दूसरी चाबी उसके पास थी। विवाद के बाद उसने दूसरी चाबी से कार चोरी की और पुलिस से बचने के लिए उसे सुनसान स्थान पर छिपा दिया। बाद में कार बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed