फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Selection process complete; players will now receive

Dehradun News: चयन प्रक्रिया पूरी, अब खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 19 Aug 2026 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Selection process complete; players will now receive
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत देहरादून जिले में प्रतिभावान बालक-बालिकाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया में 640 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 318 बालक और 322 बालिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में गठित समिति के निर्देशन में यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में देहरादून जिले के 150 बालक और 150 बालिकाओं, यानी कुल 300 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रति माह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed