फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR against the police officer who caused the collision.

Dehradun News: टक्कर मारने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against the police officer who caused the collision.
शहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे कार से उतर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके जीजा की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चला रहे पुलिसकर्मी सुरेंद्र मेहरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी मुकेश चौरसिया ने बताया कि उनके जीजा सुरेश कुमार के साथ यह हादसा खुड़बुड़ा चौकी क्षेत्र में हुआ। शिकायत के मुताबिक सुरेश कार से उतर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए तेज गति के वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश वाहन की चपेट में आने के बाद कुछ दूरी तक घसीटते चले गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वाहन चालक की पहचान सुरेंद्र मेहरा के रूप में की गई है। मुकेश चौरसिया ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय चालक प्रथम दृष्टया नशे में प्रतीत हो रहा था। उन्होंने चालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed