फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Haridwar officials arrested for accepting a bribe to

Dehradun News: फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेते हरिद्वार के दो अफसर गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two Haridwar officials arrested for accepting a bribe to
सरकारी कामों की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने वाले हरिद्वार के दो अफसरों को मंगलवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। इनमें खानपुर ब्लॉक के सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जबकि, नारसन के युवा कल्याण अधिकारी को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने दोनों अफसरों के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया है जहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी अधिकारियों को बुधवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए ब्लॉक में सब्सिडी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव से बात की तो वह उन्हें टालने लगा। कुछ दिन बाद आवेदनकर्ता के भाई ने जब हरिओम से बात की तो उसने 10 हजार रुपये फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। उन्होंने विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल कर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया और मंगलवार सुबह कार्यालय खुलते ही रिश्वत लेते हुए हरिओम यादव को गिरफ्तार कर लिया। हरिओम नजीबाबाद रोड स्थित प्रतापनगर कोटद्वार का रहने वाला है।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत नारसन निवासी युवा मंगल कल्याण दल संचालन करने वाले व्यक्ति ने की थी। उन्होंने फूलों की खेती के लिए सरकारी अनुदान राशि लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार से संपर्क किया। कुलदीप उन्हें कई दस्तावेज के लिए दौड़ा रहे थे। उन्हें चक्कर लगाते हुए जब कई दिन हो गए तो कुलदीप कुमार ने उनसे 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इस शिकायत पर विजिलेंस ने मंगलवार को आदर्श कॉलोनी लक्सर के रहने वाले युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed