फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Applicants may get jail if Hide Any Information during passport application

अब पासपोर्ट अप्लाई करते वक्त किया ऐसा तो आपको हो सकती है जेल, पढ़िए जरूरी जानकारी 

Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Applicants may get jail if Hide Any Information during passport application

पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय अब आपको इस एक बात का ध्यान जरूर रखना होगा। वरना आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। अब अगर आपने कोई जानकारी छिपाई तो दो साल की जेल होने के साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भुगतना होगा।

विज्ञापन


इससे बचने के लिए आवेदन करते समय सही जानकारी देनी होगी। देहरादून कार्यालय में सप्ताह भर में 30 से 40 मामले ऐसे आ रहे हैं जिसमें आवेदकों की ओर से जानकारी छिपाई जा रही है। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट सबसे पहली जरूरत होता है।
विज्ञापन


पासपोर्ट बनाने के दौरान मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता आदि की पूरी व सही जानकारी देनी होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगारा ने बताया कि पासपोर्ट बनाते समय जानकारी छिपाने पर पासपोर्ट अधिनियम 1967, अनुच्छेद 12 के तहत आवेदक को दो साल की जेल या पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी के साथ हाल निवास का पता भी देना होगा 

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 30 से 40 मामले ऐसे आ रहे हैं जिसमें आवेदक जानकारी छिपा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जानकारी छिपाने वाले पर मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून का व्यक्ति जो दिल्ली में नौकरी करता है। पासपोर्ट बनाते समय उसने दिल्ली की बजाय देहरादून का पता दिया तो वह कानूनी तौर पर गलत है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय स्थायी पते के साथ ही हाल निवास का पता भी देना होगा। अगर पहले कभी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया हो या पासपोर्ट बनाया गया हो तो उसकी भी जानकारी देनी होगी।

इस माह लगेगा पासपोर्ट मेला 

पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ जाने के कारण पासपोर्ट केंद्र में इस माह पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी। अंगारा ने बताया कि एक दिन में 490 ही आवेदन किए जा रहे हैं।

आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को दस दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिए केंद्र में इसी माह पासपोर्ट मेला लगाया जाएगा। बताया कि हाल ही में पासपोर्ट केंद्र की ओर से सामान्य पासपोर्ट आवेदनों की संख्या 330 से बढ़ाकर 360 कर दी गई है। जबकि तत्काल कोटे में प्रतिदिन 20 से बढ़ाकर 30 आवेदन कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed