फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Discussion on election strategy BJP to reach out to the public highlighting development work

Uttarakhand: चुनावी रणनीति पर चर्चा; BJP विकास कार्य को लेकर जनता के बीच जाएंगी, विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन

Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पहली बैठक टिहरी लोकसभा सीट की हुई। सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह सेहत खराब होने और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
Uttarakhand Discussion on election strategy BJP to reach out to the public highlighting development work
बैठक मं सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से जीत दर्ज करने के लिए गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीट टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी के सांसद, विधायकों, जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक में रणनीति तैयार की। तय हुआ कि आगामी दिनों में विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग, पूर्व सैनिक, युवा, महिला, अल्पसंख्यक आदि के सम्मेलन किए जाएं। जनता से लेकर कार्यकर्ताओं तक अधिक से अधिक संवाद बढ़ाएं। अगर कहीं पर कोई कमी है तो उसे दूर किया जाए। डबल इंजन सरकार के द्वारा किए गए कार्याें को जनता के बीच लेकर जाएं। अंतिम व्यक्ति तक जनहित में कार्य हुए हैं, उन तक पहुंचाया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पहली बैठक टिहरी लोकसभा सीट की हुई। सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह सेहत खराब होने और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके। इसके बाद पौड़़ी और हरिद्वार लोकसभा की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें शामिल जिला अध्यक्षों ने भी कैसे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, इस बाबत विचार रखे।
विज्ञापन


हरिद्वार भाजपा के लिए तुलनात्मक तौर पर अधिक चुनौतीपूर्ण रहा है। इसको लेकर खासा मंथन हुआ। इसमें विपक्ष के किलों को ध्वस्त करने के लिए भी चर्चा हुई। यहां पर पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर करने पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के साथ स्थानीय स्तर पर रणनीति बनाने और उस पर कार्य करने की योजना बनी। इसके अलावा संगठनात्मक बैठक में आगामी विधानसभाओं में पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसमें लोगों से अधिक से अधिक संवाद करने को कहा गया है। कहीं पर नाराजगी है, तो उसे दूर कर हर व्यक्ति को साथ में लेकर चलने को कहा गया है। भाजपा का बूथ जीतो-चुनाव जीतों का मंत्र रहा है। इसको लेकर पार्टी खासी मेहनत करती है। पहले राज्य में 11729 बूथ थे, जो कि अब बढ़कर 12453 हो गए हैं। अब पार्टी बूथों की संख्या बढ़ने पर इसके हिसाब से संगठन को तैयार करने में जुट गई है। नए बूथ के अनुसार अध्यक्ष और कार्यकारिणी बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल के अलावा विधायक, जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: देहरादून और मसूरी में कार्यक्रम; शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद

विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाएं : धामी
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से नीचे पहुंचाने का आग्रह किया। वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को मिले, इसको लेकर संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। वर्तमान में चल रहे मानसून सीजन की प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए जनता की हर संभव मदद करने का आह्वान किया। कहा, हमारे सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की सेवा करें और समयबद्ध तरीके से जो काम और हो सकते हैं, उन कामों को प्राथमिकता से लेकर आगे बढ़ाएंगे।

जीत के लिए क्या कार्यक्रम हों, की गई चर्चा : भट्ट
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि बैठकों में जीत के लिए क्या-क्या कार्यक्रम होने चाहिए, इस पर चर्चा हुई। विधायकों का प्रवास विधानसभा के हर क्षेत्र में हो, सरकार से अभी हम कौन-कौन से ऐसे कार्य करा सकते हैं, जो विधानसभा क्षेत्र के अंदर राजनीतिक रूप से फायदा भी पहुंचा सकते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए भी सार्थक सिद्ध होंगे, ऐसे सभी विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम किस प्रकार से हो सकते हैं और कब हो सकते हैं, इन सब विषयों पर विमर्श हुआ है। इसमें विशेष तौर पर विधायकों ने अपने क्षेत्र की जो राजनीतिक परिस्थितियां की विस्तृत जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि विधायकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं और निवारण के सुझावों से अवगत कराया गया। वहीं किस विधानसभा सीट में विधायक का समन्वय किस प्रकार का है, कैसे समन्वय ठीक किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई। विधायकों की मंडल के पदाधिकारियों और मंडल में रहने वाले सभी प्रदेशस्तर तक के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक बैठक होगी। वहीं हारी हुई सीट और कमजोर सीटों को जीतने के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों पर मंथन हुआ है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमेटी को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी रणनीति निर्धारित होती है और उसपर तय समय अनुसार कार्य होता है।

अधिक मेहनत से हरिद्वार जिले में जीत दर्ज करेंगे : त्रिवेंद्र सिंह रावत
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इन चुनावों में खूब मेहनत करेंगे, क्योंकि जहां मेहनत में कमी होती है, तो सभी जानते हैं कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। हम मेहनत करते हैं, मेहनत करेंगे। और जहां तक हरिद्वार जिले की बात है, ठीक है, पिछले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले में हम लोग जिस स्थिति में होना चाहिए था, उस स्थिति में नहीं रहे, लेकिन निश्चित रूप से इस बार सुधार होगा और पहले से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। पार्टी के कार्यक्रम दिए गए हैं, उनको किया जाना है।

भाजपा विकास आधारित रणनीति से चुनाव जीतेगी : बलूनी
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनलि बलूनी ने कहा, हर चुनाव में हम मेहनत करते हैं, अब और ज्यादा करेंगे, पिछली बार कुछ कमी रह गई थी इस बार उसे पूरा करेंगे। भाजपा का हमारा काम करने का जो तरीका है और हमारा चुनाव की तैयारी का तरीका विकास आधारित है। डबल इंजन की सरकार में जो जनहित के कार्य हुए हैं, उनको लेकर जनता के बीच जाएंगे। उत्तराखंड के अंदर जो पिछले 10 वर्ष के अंदर काम हुआ है और हमारा ट्रैक रिकॉर्ड लोग देखते हैं, उनको देखकर ही समझ आता है कि उत्तराखंड किस प्रकार से विकास कर रहा है। हम अपने पिछले 9.5 वर्ष का कार्यकाल हमारा है, उस कार्यकाल के, उस ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम लोग आगे चुनाव में जा रहे हैं। हम लोग उसी आधार पर तैयारी भी कर रहे हैं। इसी तरीके से उत्तराखंड के लिए जो हम लोगों का स्वप्न है उसपर हम आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed