फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Tunnel Landslide another worker Body found in THDC tunnel search for one more continues

चमोली सुरंग हादसा: टीएचडीसी टनल में एक और श्रमिक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मृतकों की संख्या हुई नौ

Tue, 18 Aug 2026 12:52 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Tue, 18 Aug 2026 12:52 PM IST
सार

टीएचडीसी टनल में एक और श्रमिक का शव आज मिला है। दूसरे की तलाश जारी है। हादसे में  मृतकों की संख्या नौ हो गई है।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide another worker Body found in THDC tunnel search for one more continues
चमोली सुरंग हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज मंगलवार को एक और श्रमिक का शव मिला है। शव को जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा दे गया।

विज्ञापन


अब एक लापता श्रमिक की तलाश जारी है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा स्लज (कीचड़/मलबे) को लगातार हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी एवं स्लज को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनल के अंदर सर्च अभियान जारी
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और  अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: कोटद्वार में बारिश का कहर, मकान ढहने से मलबे में दबे तीन लोग, बचाव दल रेस्क्यू में जुटा

लापता एक श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के अंदर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं और श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed