फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Application deadline for admission to Doon University extended

Dehradun News: दून विवि में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि 31 तक बढ़ी

Fri, 17 Jul 2026 02:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 17 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Application deadline for admission to Doon University extended
दून विश्वविद्यालय में पीजी और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विवि की ओर से प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में पात्र अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, शुल्क और अन्य नियमों की जानकारी विवि के प्रास्पेक्टस-2026 से लेने की सलाह दी गई है। छात्र विवि के दो वर्षीय पाठ्यक्रम एमएससी : भौतिकी, गणित, अर्थशास्त्र, जैविक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान (एनआरएम), अर्बन डेवलपमेंट मैनेजमेंट, एमटेक : पर्यावरण प्रौद्योगिकी, एमए : सोशल वर्क, मीडिया व कम्युनिकेशन स्टडीज, हिंदू स्टडीज, थिएटर, स्पेनिश, जर्मन, चीनी, जापानी और फ्रेंच, एमए-एमएससी : मानव विज्ञान, एमएलआइएससी (मास्टर आफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस), एग्जीक्यूटिव एमबीए (वीकेंड प्रोग्राम) के अलावा एक वर्षीय पाठ्यक्रम एमए : थिएटर, हिंदू स्टडीज, एमए-एमएससी : मानव विज्ञान, एमएससी : पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान (एनआरएम), एमएलआइएससी और पीजी डिप्लोमा : जियोग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) में दाखिले ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed