{"_id":"6a85eaedceabfb6d160f9395","slug":"asian-open-short-track-speed-skating-trophy-in-dehradun-india-topping-table-with-six-medals-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी: रोमांच जारी, छह पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी: रोमांच जारी, छह पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर भारत
Wed, 19 Aug 2026 11:20 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:20 PM IST
सार
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की हिमाद्री आइस रिंक में चल रही प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने जूनियर और सीनियर दोनों आयु वर्गों में शानदार और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दून में चल रही एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के तीसरे दिन भी भारतीय आइस स्केटिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को छह पदकों के साथ पदक तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। 20 अगस्त को खिताबी मुकाबलों के साथ ट्रॉफी का समापन होगा।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की हिमाद्री आइस रिंक में चल रही प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने जूनियर और सीनियर दोनों आयु वर्गों में शानदार और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन रणनीति और रफ्तार का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जूनियर डी बालिका 333 मीटर में चीन के ली वेनक्सी, लियू चेनक्सी व फुसानिसा श्रीनोथाई ने पदक जीते। बालक वर्ग में भी चीन के वेई शिहेंग ने स्वर्ण व टैंग शेंगिजे ने रजत पदक जीता। जबकि भारत के कीर्ति राज सिंह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। जूनियर सी बालक 500 मीटर में भारत के सिद्धांत मांजरे ने स्वर्ण, यश परिजात जामदार ने रजत व हांगकांग के मैन कार्ल ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Uttarakhand: महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा; रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर
बालिका वर्ग में चीन के हो चिया-यी ने स्वर्ण, मंगोलिया के बात्जोलबू एंगून ने रजत व हांगकांग के लियुंग सम यू ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बी पुरुष 500 मीटर वर्ग में भारत के अद्वय कोठारी ने कांस्य व महिला वर्ग में भारत की साई सहाना ने रजत पदक अपने नाम किया। जूनियर एक पुरुष 500 मीटर वर्ग में भारत के प्रणव माधव सुरापनेनी ने कांस्य पदक हासिल किया।