फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: मंदिर से लौट रहे थे हरियाणा के पर्यटक, झपकी आते ही चार को खींच ले गई मौत

Wed, 19 Aug 2026 09:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 19 Aug 2026 09:55 PM IST
सार

Dehradun-Haridwar Highway Accident News: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार हरियाणा नंबर की कार ने सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
Accident on Dehradun-Haridwar Highway Haryana tourists returning from temple  four killed  Photos
देहरादून हरिद्वार हाईवे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हरियाणा से आए पर्यटक देहरादून में टपकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला हाईवे पर वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि घायल विपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से सात लोग बीते मंगलवार को हरिद्वार आए थे। हरिद्वार घूमने के बाद बुधवार की सुबह देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।



दर्शन के बाद हरिद्वार होते हुए वापस हरियाणा लौटना था। जंगल में हाईवे के पास वाहन चालक सोमपाल को नींद आने लगी जिस पर उसे कई बार टोका भी गया। इससे पहले वह संभल पाता उनका वाहन सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी से टकरा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन के एयरबैग खुले मिले जबकि यूटिलिटी वाहन हाईवे पर 25-30 मीटर दूर डिवाईडर से टकराया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: भल्लेगांव के पास पहाड़ी से आया मलबा, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

Accident on Dehradun-Haridwar Highway Haryana tourists returning from temple  four killed  Photos
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक हादसा , तीन अस्पताल और चार मौतें
माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे के बाद पुलिस और आपातकालीन वाहनों की टीमों ने राहत अभियान को चलाया। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। उपचार के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में तीन अस्पतालों में चार लोग जिंदगी की जंग हार गए। विनोद को कैलाश अस्पताल, चालक सोमपाल को काेरोनेशन अस्पताल और नरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में मृत घोषित किया गया। हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Accident on Dehradun-Haridwar Highway Haryana tourists returning from temple  four killed  Photos
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नींद की झपकी बताया जा रहा कारण
चालक को आई नींद की झपकी से हरियाणा के चार परिवारों में मातम पसर गया है। सड़क हादसे में घायल विपेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर चालक को कई बार झपकी आने पर सभी ने टोका और संभलने के लिए कहा, लेकिन वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इको वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident on Dehradun-Haridwar Highway Haryana tourists returning from temple  four killed  Photos
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तेज रफ्तार बन रहा है मौत कारण
कुआंवाला से वाहन लच्छीवाला टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते है। ऐसे में जरा सी चूक मौत का कारण बन रही है। बुधवार को हुए सड़क हादसे में नींद की झपकी और वाहन की तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली। कुआंवाला से माजरी ग्रांट तक हाईवे पर बेहद व्यवस्थित होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से चलते है। टोल रोड को हाईवे प्रशासन बेहतर रखता है। ताकि लोगों को दिक्कतें न आए। लेकिन तेज रफ्तार वाहन कई बार डिवाईडर अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ जाते है। साथ ही दुघर्टनाग्रस्त हो जाते है।

विज्ञापन
Accident on Dehradun-Haridwar Highway Haryana tourists returning from temple  four killed  Photos
देहरादून में सड़क हादसे में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इनकी गई जान 
हादसे में नरेश (42) पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक, विनोद (40) पुत्र रमेश निवासी आर्य नगर रोहतक और सोमपाल पुत्र लालाराम निवासी वार्ड नंबर पांच, रोहतक की हादसे में मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed