{"_id":"6a846ccf07ee366f110fdc60","slug":"house-collapses-due-to-debris-slide-landslide-in-kotdwar-elderly-woman-and-two-year-old-child-buried-alive-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से ढहा मकान: जिंदा दफन हो गए वृद्धा और दो साल का बच्चा, एक व्यक्ति की तलाश जारी, दर्दनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से ढहा मकान: जिंदा दफन हो गए वृद्धा और दो साल का बच्चा, एक व्यक्ति की तलाश जारी, दर्दनाक तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:11 PM IST
सार
सुबह पहाड़ी से मलबा आने से महरगांव निवासी धीरेंद्र सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई। इसमें चार लोग दब गए थे, जिसमें से एक सुरक्षित है। बच्चे और महिला की मौत हो गई। जबकि एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
मलबा आने से मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक की ग्रामसभा महरगांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान मलबा आने से एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।
ग्राम प्रधान अमित नेगी और राजस्व उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पहाड़ी से मलबा आने से महरगांव निवासी धीरेंद्र सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई। मलबे में धीरेंद्र सिंह (48), उनकी मां मथुरा देवी (85), भाभी विदेश्वरी देवी और भतीजी रजनी का बेटा रुद्रांश (02) मलबे में दब गए।
प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने विदेश्वरी देवी को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया। कुछ देर बाद रुद्रांश और मथुरा देवी का शव मिल गया, जबकि देर शाम तक भी धीरेंद्र का कुछ पता नहीं चल पाया।
3 of 5
मलबा आने से मकान ढहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के समय धीरेंद्र की पत्नी विधाता देवी और छोटा बेटा गौरव पास के दूसरे मकान में गए हुए थे। जबकि भतीजी रजनी सोमवार को ही अपने ससुराल बंदूण से मायके आई थी, घटना के वक्त वह कहीं गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूस्खलन से मकान ढहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धीरेंद्र का बड़ा बेटा सौरभ कोटद्वार में रहकर कोर्स कर रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया, एसडीएम रेखा आर्य, सतपुली के नायब तहसीलदार जाहिद हुसैन और लैंसडौन के नायब तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल ने मौके पर पहुंच जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहंचीं डीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर प्रत्येक मृतक के लिए चार-चार लाख रुपये और क्षतिग्रस्त भवन के लिए दो लाख रुपये की सहायता दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।