फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CS directive coordination meetings to be held monthly to resolve district-level issues

Uttarakhand: मुख्य सचिव के निर्देश, जिलों की समस्याओं का समाधान करने हर माह होगी समन्वय बैठक

Tue, 18 Aug 2026 08:44 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 18 Aug 2026 08:44 PM IST
सार

सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिलों की ओर से चिन्हित समस्याओं को संबंधित विभागों को बैठक से पूर्व उपलब्ध कराया जाए, जिससे संबंधित विभाग आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

विज्ञापन
Uttarakhand CS directive coordination meetings to be held monthly to resolve district-level issues
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा, जिलों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन व जिला स्तर के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को बैठक आयोजित की जाएगी। समन्वय बैठक में जिलाधिकारी अपने जिलों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रख सकेंगे, जिनके निस्तारण के लिए शासन स्तर पर विभागीय समन्वय अथवा निर्णय की आवश्यकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिलों की ओर से चिन्हित समस्याओं को संबंधित विभागों को बैठक से पूर्व उपलब्ध कराया जाए, जिससे संबंधित विभाग आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें। प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समन्वय बैठक में इन प्रकरणों पर चर्चा कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्य सचिव ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा; ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य जिला स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब को दूर करने के साथ शासन व जिलों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है। इस मौके पर प्रमुख सचिव एल. फ़ैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed