फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government monitoring Kedarnath Yatra arrangements Secretary Holds Meeting

Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की नजर; सचिव ने कहा-यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Tue, 18 Aug 2026 08:50 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 18 Aug 2026 08:50 PM IST
सार

डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
Uttarakhand Government monitoring Kedarnath Yatra arrangements Secretary Holds Meeting
बैठक लेते सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

राज्य सरकार ने केदारनाथ यात्रा को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं हर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवहन जैसी अन्य सेवाओं को उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने प्रभारी सचिव को बताया कि यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्य सचिव ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा; ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सचिव ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि यात्रियों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता को भी पूरा किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी हो। घोड़ा-खच्चरों के साथ मानवीय व्यवहार और निर्धारित मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed