फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Survey of India wall collapsed Youth injured after being trapped under the debris

Dehradun: सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार गिरी, पासपोर्ट बनवाने आया युवक मलबे में दबकर हुआ घायल

Tue, 18 Aug 2026 07:29 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 18 Aug 2026 07:29 PM IST
सार

सचिन पासपोर्ट बनवाने के लिए आया था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच अचानक सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार भरभराकर गिर गई और सचिन मलबे के नीचे दब गया।

विज्ञापन
Dehradun News  Survey of India  wall collapsed Youth injured after being trapped under the debris
दीवार गिरने से घायल हुआ युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पासपोर्ट बनवाने के लिए वहां आया था। वह चाय के ठेले के पास बैठकर इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विजय कॉलोनी, कोतवाली नगर देहरादून निवासी 53 वर्षीय विनोद पुत्र प्यारेलाल की सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार के पास चाय की ठेली लगी हुई थी। इसी दौरान वहां सचिन(26 ) पुत्र बलबीर सिंह निवासी ग्राम रतौली, पोस्ट खंडोगी, जिला टिहरी गढ़वाल बैठा हुआ था। सचिन पासपोर्ट बनवाने के लिए आया था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार भरभराकर गिर गई और सचिन मलबे के नीचे दब गया। हादसे में उसका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली सुरंग हादसा: भूस्खलन के दौरान टनल फंसे 22 श्रमिकों में से दस की मौत, लापता दो के शव आज हुए बरामद


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हाथीबड़कला और कोतवाली डालनवाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद घायल सचिन को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारणों और दीवार की स्थिति को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed