फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Donation theft Suspicious activities also visible in June 22 footage Nautiyal may in custody remand

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: 22 जून की फुटेज में भी दिखीं संदिग्ध गतिविधियां; नौटियाल को कस्टडी रिमांड में लेगी पुलिस

Wed, 15 Jul 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 15 Jul 2026 10:20 PM IST
सार

पुलिस टीम लगातार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस ने अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित करते हुए मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।

विज्ञापन
Badrinath Donation theft Suspicious activities also visible in June 22 footage Nautiyal may in custody remand
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच में 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध गतिविधियां दिखी हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान और भूमिका की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस टीम लगातार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार बुधवार को 22 और 25 जून की रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण किया गया। फुटेज में कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी है, जिनके संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित करते हुए मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डीवीआर में मौजूद रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच कराई जाएगी और इसे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस MLA के भाषण ने गरमाई राजनीति: लखपत बुटोला ने मंच से बांधे धामी सरकार की तारीफों के पुल, हो रही चर्चा

नौटियाल को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए किया आवेदन

चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में जिला कारागार में बंद बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी। पुलिस ने इसके लिए न्यायालय में आवेदन किया है। आरोपी कर्मचारी से पुलिस को सालिग्राम पत्थर के अलावा कुछ भी चीज बरामद नहीं हुई थी। अब धनराशि की बरामदगी व अन्य जानकारी के लिए पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए आवेदन किया है। जांच पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed