फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Information about schemes provided at the camp

Chamoli News: शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

Thu, 16 Jul 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 Jul 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Information about schemes provided at the camp
फोटो
विज्ञापन

देवाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में कानून और सरकारी कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमला में आयोजित शिविर में अधिकार मित्र खड़क सिंह ने कहा कि कानून की सामान्य जानकारी सभी को होनी चाहिए। शिविर में विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। शिविर में मौजूद लोगों ने हरेला पर्व पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर पुष्पा देवी, सुनीता देवी, गोविंदी, हरेंद्र सिंह, यशोदा, लक्ष्मी, प्रियंका, नीमा आदि मौजूद रहे। संवाद


गैरसैंण-मेहलचौरी मार्ग के मरम्मत की मांग
गैरसैंण। एनएच 109 पर गैरसैंण से मेहलचौरी तक 10 किलोमीटर मार्ग खस्ताहाल है। आगर के प्रधान अमित रावत ने इस मार्ग पर पेंटिंग, नाली और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। उन्होंने एनएच रुद्रप्रयाग के अभियंता को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। रावत ने आगरचट्टी और फरसों कस्बे में नालियों तथा चट्टानी तरफ पुश्ता निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी बिना नाली के घरों और दुकानों में घुस जाता है। साथ ही पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा भी बना रहता है। एनएच के अभियंता प्रदीप नेगी ने बताया कि 45 किलोमीटर मार्ग के लिए 67 करोड़ रुपये का आकलन बीते जून माह में उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। शासन की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन



फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बंदर
गौचर। नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। बंदरों की टोलियां बाग-बगीचों और फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। बच्चों का छतों पर खेलना और महिलाओं का कपड़े सुखाना भी मुश्किल हो गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, काश्तकार सुरेंद्र सिंह मल्ल और हरीश जोशी ने वन विभाग तथा नगर पालिका पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समस्या लगातार बढ़ रही है लेकिन बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। वहीं पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि कुछ दिन पहले बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या को देखते हुए जल्द ही फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed