{"_id":"6a58bce370559b3afa032779","slug":"memorandum-submitted-to-the-education-minister-regarding-the-posting-of-lecturers-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-125267-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन
Thu, 16 Jul 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 16 Jul 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में प्रवक्ताओं की कमी से अभिभावक चिंतित
नारायणबगड़। आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में प्रवक्ताओं की कमी से अभिभावक चिंता में हैं। अभिभावकों का कहना है कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग के लिए पीटीए ने शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को ज्ञापन दिया।
बीते बुधवार देर शाम शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत कुमाऊं मंडल के दौरे पर जाने से पहले नारायणबगड़ में रुके और कार्यकर्ताओं से मिले। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पीटीए अध्यक्ष पूरनचंद्र सती, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी ने उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि जीआईसी नारायणबगड़ में प्रवक्ताओं की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।कैबिनेट मंत्री रावत ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल विद्यालय में प्रवक्ताओं के पदों पर तैनाती करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस समय प्रदेश में शिक्षकों की पदोन्नतियां तथा स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी होने से शिक्षकों की कमी बनी है। जल्द इसका समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर अभिभावक संजय सिंह, सुदर्शन कनेरी, दिग्पाल बुटोला, जयंती प्रसाद रतूड़ी, मनमोहन सिनवाल के अलावा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।