फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   I spoke about work for the public, not about praising the government: MLA Butola

सरकार की तारीफ नहीं, जनता के काम की बात की थी : विधायक बुटोला

Thu, 16 Jul 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 Jul 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
I spoke about work for the public, not about praising the government: MLA Butola
फोटो
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन पर विधायक ने स्पष्ट की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिए गए अपने संबोधन को लेकर उठी चर्चाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने सरकार की तारीफ नहीं की थी। जनता के काम की बात कही थी। उन्होंने मंच से केवल इतना कहा था कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुना है जो विपक्ष में रहते हुए भी अपनी विधानसभा के विकास कार्य करवाने में सफल रहा है।

बुटोला ने कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे मजबूती से रखे। उन्होंने गोपेश्वर से जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने, चमोली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने तथा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को मेडिकल कॉलेज के रूप विकसित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गोपेश्वर में इंजीनियरिंग कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की गई थी जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। विधायक ने यह भी कहा कि बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी प्राथमिकता केवल जनता के हितों की आवाज उठाना और क्षेत्र का विकास कराना है न कि किसी सरकार की प्रशंसा करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed