{"_id":"6a58c92f356ef53c7f08b959","slug":"chamoli-news-dhaba-operator-dies-under-suspicious-circumstances-on-the-rudranath-trek-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव
Thu, 16 Jul 2026 05:39 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
अजय बिष्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रनाथ ट्रैक पर स्थित ल्वींठी बुग्याल में चमोली जिले के मल्ला कुजौं गांव निवासी अजय बिष्ट (25) पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजय का शव एक पेड़ की टहनी पर रस्सी के सहारे लटका मिला। बृहस्पतिवार को सुबह लोगों ने अजय को पेड़ से लटका पाया।
मृतक अजय बिष्ट ल्वींठी बुग्याल में अस्थाई ढाबे का संचालन कर रहा था। जब लोगों ने ढाबे से करीब 50 मीटर की दूरी पर अजय को पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद गोपेश्वर से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सगर गांव से ल्वींठी बुग्याल के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की
विज्ञापन
विज्ञापन