बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में जिला कारागार में बंद बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी। पुलिस ने इसके लिए न्यायालय में आवेदन किया है।
आरोपी कर्मचारी से पुलिस को सालिग्राम पत्थर के अलावा कुछ भी चीज बरामद नहीं हुई थी। अब धनराशि की बरामदगी व अन्य जानकारी के लिए पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए आवेदन किया है। जांच पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले में जांच जारी है।
22 जून की फुटेज में भी दिखीं संदिग्ध गतिविधियां
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच में 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध गतिविधियां दिखी हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान और भूमिका की पड़ताल में जुटी है। पुलिस टीम लगातार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार बुधवार को 22 और 25 जून की रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण किया गया। फुटेज में कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी है, जिनके संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की
इस बीच पुलिस ने अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित करते हुए मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डीवीआर में मौजूद रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच कराई जाएगी और इसे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।