{"_id":"69e1da3ad34c11c44d0152fe","slug":"badrinath-highway-danger-persists-in-the-land-subsidence-zone-of-the-alternate-route-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बदरीनाथ हाईवे, वैकल्पिक मार्ग के भू-धंसाव क्षेत्र में खतरा बरकरार, आवाजाही में मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बदरीनाथ हाईवे, वैकल्पिक मार्ग के भू-धंसाव क्षेत्र में खतरा बरकरार, आवाजाही में मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार
बदरीनाथ हाईवे वैकल्पिक मार्ग के भू-धंसाव क्षेत्र में खतरा बरकरार है। पिलंग के समीप संकरी सड़क और तीखे मोड़ भी परेशानी का सबब बने हैं।
बदरीनाथ हाईवे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे के वैकल्पिक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण-चमोली (12 किमी) मार्ग में सैकोट गांव के समीप खतरा बना हुआ है। यहां करीब 20 मीटर हिस्से में हो रहे भू-धंसाव से सड़क संकरी हो गई है जिससे वाहनाें की आवाजाही में मुश्किल हो रही है।
Trending Videos
इसके अलावा पिलंग के समीप संकरी सड़क और तीखे मोड़ भी परेशानी का सबब बने हैं। बरसात में बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन जोन पर्थाडीप में भूस्खलन सक्रिय हो जाता है। तब प्रशासन की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग से करवाई जाती है। इस वैकल्पिक मार्ग की स्थिति शुरुआत में करीब चार किलोमीटर तक बेहतर है। इसके बाद सैकोट और पिलंग गांव के बीच कुछ जगहों पर उबड़-खाबड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: देहरादून समेत चार जिलों के सभी मदरसों की जांच के आदेश, बाहरी राज्यों के बच्चों को लाने का मामला
गदेरे के समीप सड़क पर पिछले साल से भू-धंसाव हो रहा है। इस बार भी यहां सड़क धंसने के आसार हैं। स्थानीय लोग इस स्थान पर छेड़छाड़ न करने और सड़क को डायवर्ट करने की मांग कर रहे हैं। अमन थपलियाल और चंडी प्रसाद थपलियाल का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जाना चाहिए। कुछ जगहों पर सड़क बेहद संकरी है, जो यात्रा वाहनों का दबाव नहीं झेल पाती है।

कमेंट
कमेंट X