फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Offering Scam BKTC Faced Allegations of Financial Irregularities and Illegal Appointments earlier

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले उठे थे सवाल, नहीं हुआ खुलासा

Wed, 08 Jul 2026 08:23 AM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Jul 2026 08:23 AM IST
सार

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने के आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी गई। समिति 15 दिन के भीतर सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। बीकेटीसी पर वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले सवाल उठे थे।

विज्ञापन
Badrinath Offering Scam BKTC Faced Allegations of Financial Irregularities and Illegal Appointments earlier
बीकेटीसी (बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) पर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। वित्तीय अनियमितता की जांच जिला पुलिस से लेकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर तक पहुंची थी। इसके बावजूद संबंधित मामलों में अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई या अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ पाया है।

विज्ञापन

साल 2023 में बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं से ऑनलाइन दान प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड भी लगाए गए थे। उस समय यह सवाल उठा था कि क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त दान राशि किस खाते में जमा हुई और उसका उपयोग किस प्रकार किया गया। इस मामले में भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी। वर्ष 2020 में बीकेटीसी में अवैध रूप से नियुक्ति का मामला भी सामने आया था। विवाद होने पर तत्कालीन बीकेटीसी अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन प्रसाद थपलियाल को नियुक्ति ही निरस्त करनी पड़ी थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास 29 अगस्त को, इसी दिन से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गणना के दौरान कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी की कार्यप्रणाली फिर जांच के दायरे में आ गई है। समिति ने मामले से संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी कर्मचारी को दान गणना और प्रोटोकॉल संबंधी दायित्वों से भी हटाया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed