फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath offering theft case Mother of accused Pramod Nautiyal seeks information from BKTC on 11 points

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना, BKTC में हलचल

Thu, 13 Aug 2026 11:46 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 13 Aug 2026 11:46 AM IST
सार

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एक नए मोड से हलचल मच गई है। मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां ने कई सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Badrinath offering theft case Mother of accused Pramod Nautiyal seeks information from BKTC on 11 points
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां हेमलता नौटियाल ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से 11 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत यह आरटीआई दाखिल की है। इससे बीकेटीसी में हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन

आरटीआई में वैयक्तिक सहायक (पीए) की गणना और प्रोटोकॉल ड्यूटी पर सवाल उठाए गए हैं। पूछा गया है कि पीए की ड्यूटी किस अधिकारी के आदेश पर लगाई गई। यह कार्य उसके निर्धारित पदीय दायित्वों में शामिल नहीं है। संबंधित आदेश और ड्यूटी से जुड़े अभिलेखों की जानकारी भी मांगी गई है।

विज्ञापन


बीकेटीसी में संविदा पर कार्यरत विधि अधिकारी की नियुक्ति पर भी सवाल किए गए हैं। पूछा गया है कि उनकी नियुक्ति किस नियम के तहत हुई और शासन से अनुमति ली गई या नहीं। विधि अधिकारी की भूमिका से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बेटियों का पहला सैनिक स्कूल खोलने में सिस्टम का अड़ंगा, शिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ को दिए निर्देश

अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

आरटीआई में गणना, प्रोटोकॉल और अन्य जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने वाले अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सूत्रों के अनुसार, लेखा और प्रोटोकॉल कार्य वैयक्तिक सहायक के निर्धारित दायित्व में वैधानिक रूप से शामिल नहीं हैं। बीकेटीसी के सूचना अधिकारी राजन नैथानी ने आरटीआई मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मांगी गई सूचनाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed