{"_id":"6a589536f8498443f60915f0","slug":"badrinath-temple-theft-misappropriation-case-donation-boxes-counted-after-13-days-28-lakh-found-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ मंदिर चोरी हेराफेरी प्रकरण: कड़ी सुरक्षा के बीच 13 दिन बाद दोबारा हुई दानपात्रों की गणना, निकले 28 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ मंदिर चोरी हेराफेरी प्रकरण: कड़ी सुरक्षा के बीच 13 दिन बाद दोबारा हुई दानपात्रों की गणना, निकले 28 लाख
Thu, 16 Jul 2026 02:14 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:14 PM IST
सार
बदरीनाथ मंदिर परिसर में 26 दानपात्रों को खोलकर करीब छह घंटे तक चढ़ावे की गणना की गई। इससे पहले दो जुलाई को गणना हुई थी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में दो जुलाई को सामने आए हेराफेरी प्रकरण के 13 दिन बाद बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा दानपात्रों की गणना कराई गई। प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। यह गणना बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन
बुधवार को मंदिर परिसर में स्थापित 26 दानपात्रों को खोलकर करीब छह घंटे तक चढ़ावे की गणना की गई। इस दौरान मंदिर को लगभग 28 लाख रुपये नकद, तीन किलो चांदी और करीब 40 ग्राम सोना प्राप्त हुआ। इससे पहले दो जुलाई को हुई गणना में मंदिर की आय लगभग 16 लाख रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की
विज्ञापन
गणना कक्ष में प्रवेश से पहले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों की सघन तलाशी ली गई। गणना पूरी होने के बाद बाहर निकलते समय भी सभी की दोबारा गहन जांच की गई।