{"_id":"69bbf2d94dd2170f53034396","slug":"based-on-the-eternal-tradition-released-the-almanac-dehradun-news-c-5-drn1043-925228-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सीएम धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन, पहली बार हुआ प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सीएम धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन, पहली बार हुआ प्रकाशित
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने पंचांग को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सहेजने, जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग
- फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन
विस्तार
हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पंचांग का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सहेजने, जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं व सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में भर्ती, हाल जानने पहुंचे सीएम
ऐसे में पंचांग का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यह पंचांग राज्यवासियों को तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों व धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इस मौके पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।