सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chakma murder case CBI objects to Blue Corner notice, seeks response Uttarakhand Crime news

चकमा हत्याकांड: ब्लू कॉर्नर नोटिस पर CBI ने भेजी आपत्ति, मांगे जवाब, दो नाबालिग समेत पांच के खिलाफ है चार्जशीट

अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 23 Mar 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

चकमा हत्याकांड मामले में पुलिस दो नाबालिग समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
फरार आरोपी की हत्याकांड में व्यक्तिगत आपराधिक भूमिका पर 1600 शब्दों में ब्योरा तलब किया गया है।

Chakma murder case CBI objects to Blue Corner notice, seeks response Uttarakhand Crime news
एंजेल चकमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की नेपाल में तलाशी के लिए शुरू की गई ब्लू कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन आपत्तियां भेजी हैं। इसमें आरोपी की व्यक्तिगत आपराधिक भूमिका के बारे में करीब 1600 शब्दों का विवरण मांगा गया है। साथ ही पंजीकरण और घटना के समय आदि से जुड़ी जानकारी तलब की गई है।

Trending Videos

 

नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर दूसरे पक्ष के छह लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें एंजेल को गंभीर चोटें आईं थीं। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद एंजेल के गर्दन के पास गंभीर चोट लगने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग गया था
पुलिस ने इस मामले में पहले हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद 26 दिसंबर को एंजेल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने धाराओं को हत्या में तरमीम कर दिया था। घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। उधर, फरार आरोपी यज्ञ राज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ब्लू कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू की है। अब सीबीआई ने भारत पोल पोर्टल के माध्यम से इस मामले में तीन आपत्तियां भेजी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चूंकि इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। ऐसे में यज्ञराज की हत्याकांड में व्यक्तिगत भूमिका कितनी थी, इसका उल्लेख करना जरूरी है। इसके अलावा उसकी मंशा के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

तीन महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

एंजेल चकमा की हत्या के करीब तीन महीने बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस अभी तक मामले की कागजी औपचारिकताएं भी पूरी नहीं कर पाई है। मामले को इंटरपोल के माध्यम से नेपाल सरकार तक भेजने में अभी और समय लग सकता है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा; गृह समेत ये विभाग देखेंगे सीएम, देखें पूरी लिस्ट


सीबीआई की ओर से उठाए गए सवालों के जवाब तैयार किए जा रहे हैं। साथ-साथ पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कागजी प्रक्रिया भी पूरी कर रही है। जल्द ही भारतपोल पोर्टल पर जवाब अपलोड किया जाएगा।- विवेक कुटियाल, सीओ, प्रेमनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed