सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News storm warning issued in mountains weather will remain unpredictable until March 27

Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों पर तूफान चलने का अलर्ट, मैदान में भी बदलेगा मौसम, 27 मार्च तक का जानें अपडेट

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 23 Mar 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश भर में दो दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से नीचे रहा। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने आज सोमवार से फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather News storm warning issued in mountains weather will remain unpredictable until March 27
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को तेज तूफान चलने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

Trending Videos


ये भी पढे़ं...Kedarnath Dham: बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढकी केदार घाटी, बैरकों से बर्फ साफ करने में जुटे जवान, वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम बदला-बदला रहेगा। रविवार के आंकड़ों की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 12.6 डिग्री रहा। जबकि पर्वतीय इलाकों के तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed