फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bear returns to tola village in devprayag damages same house two days after patrol ends uttarakhand news

देवप्रयाग: टोला गांव में फिर लौटा भालू, गश्त बंद होने के दो दिन बाद उसी मकान को तोड़ा

Thu, 22 Oct 2026 03:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 22 Oct 2026 03:18 PM IST
सार

कीर्तिनगर के दुर्गम टोला गांव में भालू की दहशत फिर बढ़ गई है। वन विभाग की रात की गश्त बंद होने के दो दिन बाद भालू ने सुरेंद्र सिंह के उसी मकान को दोबारा क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे पहले भी निशाना बनाया था। ग्रामीणों ने भालू को पकड़ने के लिए वनकर्मियों की तैनाती की मांग की है।

विज्ञापन
Bear returns to tola village in devprayag damages same house two days after patrol ends  uttarakhand news
भालू का मकान पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कीर्तिनगर विकासखंड के दुर्गम गांव टोला में भालू का आतंक थम नहीं रहा है। वन विभाग की गश्त बंद होने के दो दिन बाद 21 अक्तूबर की रात भालू ने सुरेंद्र सिंह के उसी मकान को फिर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे कुछ दिन पहले भी निशाना बनाया था।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात

विज्ञापन

दस अक्तूबर की रात भालू ने राजेंद्र सिंह पुंडीर और स्व. शूरवीर सिंह के घरों की छत व दीवारों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद हरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह और मंदीप सिंह के मकानों को भी क्षति पहुंचाई थी। वन विभाग ने करीब दस दिन तक गांव में रात की गश्त की, लेकिन भालू नजर नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार, वन विभाग को दोबारा सूचना दे दी गई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान के भीतर वनकर्मियों की तैनाती कर भालू को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed