सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National President Nitin Nabin arrived in Mussoorie met with party workers Uttarakhand News Bjp Politics

Mussoorie: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से की मुलकात, परिवार संग पहुंचे थे निजी दौरे पर

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Mon, 15 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन परिवार संग निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। 

BJP National President Nitin Nabin arrived in Mussoorie met with party workers Uttarakhand News Bjp Politics
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मसूरी में कार्यकर्ताओं से की भेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मसूरी प्रवास के दौरान भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट की और उनको उत्तराखंडी टोपी, पहाड़ी शाँल भेंट कर उनका स्वागत किया। नितिन नवीन अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर तीन दिवसीय मसूरी प्रवास पर आए थे। प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने निजी दौरे पर मसूरी में थे , उनके वापस जाने के मौके पर मंडल द्वारा उन्हें पारंपरिक पहाड़ी शॉल एवं उत्तराखंडी टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। नितिन नवीन ने मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के सौहार्दपूर्ण वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि मसूरी देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। उन्होंने शीघ्र ही पुनः मसूरी आने का भी वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...BJP नेता की हत्या: पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर, बोली-मेरे सुहाग के कातिलों को दो सजा
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होने आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा सहित अन्य लोग मौजुद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed